Search

गिरिडीह में फिर सक्रिय कोयला माफिया, CCL सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, बावजूद इसके कोयला तस्करी नहीं रुक रही है। इसी कड़ी में आज महाप्रबंधक और परियोजना पदाधिकारी के निर्देश पर सीसीएल सुरक्षा विभाग ने कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सीसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर नकुल नायक के नेतृत्व में कबरीबाद के आसपास से कोयला तस्करी कर रही चार बाइक जब्त की गईं। नकुल नायक ने बताया कि जब्त बाइकों को मुफस्सिल थाने में जमा कर कोयला तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही