योगेंद्र साव पर कांग्रेस का एक्शन! 3 दिन में जवाब तलब हेमंत सोरेन पर बयान के बाद बढ़ी मुश्किल?
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की ओर से जारी नोटिस में योगेंद्र साव से उनके हालिया बयानों और कथित अनुशासनहीनता को लेकर तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।
मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर योगेंद्र साव की टिप्पणी और बड़कागांव में जमीन-मकान से जुड़े प्रशासनिक विवाद के बाद गरमाया। कांग्रेस ने उनके सार्वजनिक बयानों और पार्टी अनुशासन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
वहीं, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं के बयानों पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि व्यक्तिगत टिप्पणियों को भी अनुशासन के दायरे में देखा जाना चाहिए।
अब सवाल है.. योगेंद्र साव कांग्रेस के नोटिस का क्या जवाब देंगे? और उनके जवाब के बाद पार्टी का अगला कदम क्या होगा? देखिए पूरी खबर LIVE LAGATAR पर।