दशकों पुरानी आग का होगा अंत! झरिया में 2027 तक बुझेंगे सभी Fire Site || livelagatar news ||
Ranchi News: झरिया कोलियरी क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा जमीन के नीचे लगी और और भू-धसान से प्रभावित था. इस स्थिति से निपटने के लिए वर्ष 2009 में केंद्र सरकार ने झरिया एक्शन प्लॉन की स्वीकृति दी थी. 7,112 करोड़ की लागत वाले इस एक्शन प्लॉन के तहत निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए 12 का समय सीमा निर्धारित किया गया था. लेकिन प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को देखते हुए झरिया एक्शन प्लॉन को संशोधित किया गया. केंद्र सरकार ने जून 2025 में संशोधित एक्शन प्लॉन को स्वीकृत किया.