रिफॉर्म कमेटी और JPSC नियुक्तियों की मांग, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
रांची में प्रतियोगी छात्रों ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियमित भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थगित कराने के दौरान रिफॉर्म कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो महीने बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ। छात्रों ने JPSC अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर समेत कई मांगें रखीं। साथ ही चेतावनी दी कि 7 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे झारखंड में छात्र महाजुटान किया जाएगा।