गरीबों के घर पर अतिक्रमण की कार्रवाई, सांसद के करीबियों को राहत? संतोष सिंह का आरोप
धनबाद के बाघमारा में सांसद ढुलू महतो की बेटी की शादी से ठीक पहले सोनारडीह से चिटाहीधाम तक करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण से सांसद के निजी कार्यक्रम को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने डीएमएफटी फंड के इस्तेमाल, गरीबों के घरों पर अतिक्रमण की कार्रवाई और प्रशासन की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।