देवेंद्र महतो को सदर अस्पताल से मिली छुट्टी, छात्र आंदोलन पर क्या बोले? सुनिए... || livelagatar
छात्रों और अभ्यर्थियों के हक-अधिकार की लड़ाई के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे सत्याग्रह, भूख हड़ताल और 24 जिलों की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो को पांच दिन के इलाज के बाद 17 सितंबर को सदर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम, नियमित उपचार और समय पर खान-पान की सख्त हिदायत दी है। लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनके तेवर और छात्रों के मुद्दे को लेकर उनका संकल्प कायम है। अस्पताल परिसर से निकलते वक्त छात्र आंदोलन और आगे की लड़ाई को लेकर देवेंद्रनाथ महतो ने क्या कुछ कहा सुनें...