धनबाद : अरूप चटर्जी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी! DC ने फोन तक नहीं किया, अब गेट जाम की चेतावनी
धनबाद शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता के आरोपों को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। विधायक ने प्रशासन पर संपर्क नहीं करने का आरोप लगाया और शुक्रवार से उपायुक्त कार्यालय का मुख्य गेट जाम करने की चेतावनी दी है। वहीं उपायुक्त ने आरोपों की जांच और विधायक के स्वास्थ्य परीक्षण का भरोसा दिया है।