“बनिया को धनिया समझने की भूल न करें!” अम्बा प्रसाद के समर्थन में वैश्य समाज का बड़ा ऐलान
कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के समर्थन में अब वैश्य समाज भी खुलकर मैदान में उतर आया है। धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर ताला लगाए जाने और अम्बा प्रसाद के टेंट में दीपावली मनाने के मामले ने अब सामाजिक और राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। वैश्य समाज ने अम्बा प्रसाद के सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का ऐलान किया है।
समाज की ओर से दो टूक संदेश दिया गया कि “बनिया को धनिया समझने की भूल न करें।” आखिर अम्बा प्रसाद के समर्थन में वैश्य समाज ने क्या कहा? सरकार को क्या चेतावनी दी? देखिए Live lagatar की यह खास रिपोर्ट।
आपको बता दें कि आज अम्बा प्रसाद से मिलने के लिए कांग्रेस प्रभारी के राजू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी अम्बा के आवास के सामने के टेंट में पहुंचे, जहां अम्बा प्रसाद ने लिट्टी चोखा के साथ उनका स्वागत किया. बाद में वैश्य समाज की ओर से के राजू के समक्ष अपनी पीड़ा को रखते हुए हेमंत सरकार को खुली चेतावनी भी दी गयी, वैश्य समाज ने दावा किया यदि यह फैसला नहीं बदला गया तो इसकी कीमत हेमंत सरकार को 2029 के लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव में चुकानी होगी.