Search

बोकारो DC के स्टेनो अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित फाइल गायब/ live lagatar news

बोकारो उपायुक्त के स्टेनो अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित फाईल गायब है. उपायुक्त के स्टेनो के रूप में प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगे जाने के दौरान इस बात का पर्दाफाश हुआ है. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पहले ही लिखित रूप से यह सूचित किया जा चुका है कि अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है. अब उपायुक्त कार्यालय ने इस सिलसिले में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को इससे संबंधित सूचना देने का निर्देश दिया है. यानी उपायुक्त कार्यालय में भी स्टेनो की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कोई फाईल नहीं है.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//