पहले दारोगा बनने की कोशिश, फिर परीक्षा सिस्टम में बनाई पैठ! CID जांच में बड़ा कनेक्शन
JPSC परीक्षा घोटाले की जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी TDPL और उसके निदेशक रामवीर सिंह की भूमिका जांच के घेरे में आई है। CID के अनुसार रामवीर सिंह के संपर्क में रहे कई लोगों के जरिए TDPL को JPSC से जुड़े काम मिलने की कड़ियों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी आरोपियों के आपसी संपर्क और परीक्षा प्रक्रिया में कथित दखल की पूरी श्रृंखला खंगाल रही है। मामले में गिरफ्तार तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की भूमिका और सेवा इतिहास से जुड़े दस्तावेज भी जांच का हिस्सा हैं। फिलहाल CID दस्तावेजों, बयानों और आरोपियों के बीच संपर्क के आधार पर पूरे कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।