प्रशासन के घुटने टेकने से ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने खास महाल जमीन पर कब्जा किया || livelagatar
हजारीबाग के कैंटोनमेंट मौजा की 50 डिसमिल खास महल जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। 2023 से चल रहे इस मामले में प्रशासनिक जांच, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और एफआईआर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नामजद एफआईआर की अनुमति के बाद भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब जमीन को फिर से अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई और प्रशासन-पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।