गिरिडीह : SSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- CBI जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। गिरिडीह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे मामले की CBI जांच की मांग दोहराई और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की। मरांडी ने CID जांच पर भी सवाल उठाए और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगा।