गिरिडीह का उपचुनाव! भाभी कल्पना के सामने टाईगर जयराम का दहाड़, फिर से कटा भाजपा का पता
गिरिडीह का उपचुनाव! भाभी कल्पना के सामने टाईगर जयराम! फिर से हुआ भाजपा का डब्बा गोल
पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के देहांत के बाद गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी जोरों पर है, झामुमो की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा का उतरना तय माना जा रहा है, भाजपा की ओर से निर्भया शाहबादी एक बार फिर से मोर्चा खोलने को तैयार बैठे हैं, लेकिन इस सियासी संग्राम में एक खिलाड़ी की एंट्री होने वाली है, वह खिलाड़ी है टाईगर जयराम महतो.
JLKM की ओर से साफ कर दिया गया है कि इस बार फिर वह अपना प्रत्याशी उतारेगी, हालांकि पिछले चुनाव में जेएलकेएम को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी थी. और उसका प्रत्याशी रहे नवीन आनंद को महज 10,700 वोटों से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार बदली हुई परिस्थितियों का दावा किया जा रहा है, जिस तरीके से देवेन्द्रनाथ महतो ने jpsc jssc-cgl और भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर झारखंड के 24 जिलों की यात्रा की है, दावा किया जा रहा है कि इसका लाभ उसे मिलेगा, जहां तक भाजपा का संबंध है, एक बार उसकी ओर से निर्भय शाहबादी को मुकाबले में उतारने की बात कही जा रही है. .यहां याद रहे कि निर्भय कुमार शाहाबादी को पिछले दो चुनाव से लगातार हार का सामना करना पड़ा रहा है, हालांकि इस बार उन्होने सुदिव्य कुमार सोनू को कड़ी टक्कर दी थी, और महज 4 हजार से चुनाव हारे थें, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यदि टाईगर जयराम का इस मुकाबले को गंभीरता से लेते हैं तो फिर वह किसके वोटों में सेंधमारी करेंगे, क्योंकि इस इलाके में कुड़मी जाति की कोई बहुत आबादी नहीं है, इस हालत में बहुत संभव है कि वह भाजपा के वोट बैंक में ही सेंधमारी कर बैठे, इस हालत में एक बार से निर्भय कुमार शाहबादी के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है.