Search

गिरिडीह : छठ पर भी नहीं मिला वेतन! नगर निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार, धरने पर बैठे कर्मचारी

दुर्गा पूजा और दीपावली बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से नाराज गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर निगम परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पूरे साल शहर की सफाई और जरूरी काम करने के बावजूद उन्हें त्योहारों पर भी समय से वेतन और बोनस नहीं मिलता। आंदोलन को कई वर्तमान और पूर्व वार्ड पार्षदों का समर्थन मिला। वहीं, महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की और एक दिन के अंदर बकाया वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर काम पर लौटने का फैसला लिया।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही