गिरिडीह : पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि || livelagatar news ||
जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित सिद्धो-कान्हू मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
झामुमो परिवार पीरटांड़ की ओर से आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व मंत्री बेबी देवी और पूर्व विधायक केदार हाजरा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।