डुमरी में "जबर करम अखड़ा" का भव्य आयोजन, विधायक जयराम महतो हुए शामिल || livelagatar news ||
गिरिडीह के डुमरी स्थित एसएसकेबी हाई स्कूल मैदान में झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति की ओर से ‘जबर करम अखड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और करम पर्व की लोक परंपरा, गीत-संगीत और झारखंडी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।