हजारीबाग: आजादी के 8 दशक बाद भी सड़क-पानी से वंचित गरगलिया गांव, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
आजादी के करीब आठ दशक बाद भी सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है गरगलिया गांव! हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड की हेंदेगढ़ा पंचायत स्थित इस गांव के ग्रामीण आज भी चुआं और डोभा का पानी पीने को मजबूर हैं। बच्चों को पढ़ाई के लिए करीब 7 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, वहीं सड़क की बदहाली के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं भी ग्रामीणों से दूर हैं। इन समस्याओं को लेकर जेएलकेएम नेता संजय महतो के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी हेमंत सती से गुहार लगाई। उपायुक्त ने पेयजल की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश दिया और सड़क निर्माण को लेकर जल्द पहल का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों को इन बुनियादी सुविधाओं का लाभ कब तक मिल पाता है। देखिए पूरी खबर, LIVE LAGATAR पर।