Search

हजारीबाग : SIR प्रक्रिया अंतिम चरण में, 30 सितंबर तक पूरा करना होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

हजारीबाग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग की तय समयसीमा के मुताबिक 30 सितंबर तक पुनरीक्षण कार्य पूरा किया जाना है। अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। दस्तावेजों में कमियों को दूर कराने के लिए कई लोगों को प्रखंड, अंचल कार्यालय और यहां तक कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अब सवाल है कि दस्तावेजी प्रक्रिया में देरी के चलते कितने पात्र मतदाता अंतिम सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित रह जाते हैं।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही