ननिहाल पहुंचे हेमंत सोरेन, चांडिल डैम में पर्यटन को लेकर दिए निर्देश || livelagatar news ||
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने ननिहाल पहुंचे। मां रूपी सोरेन के निधन के बाद पारंपरिक रस्म निभाने के लिए वह पहली बार ननिहाल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम का निरीक्षण किया और बोटिंग की सुविधा दोबारा शुरू करने, पर्यटन स्थल को बेहतर बनाने तथा बिजली उत्पादन की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। देखिए मुख्यमंत्री के इस दौरे की पूरी कहानी।