Search

दया में दी जगह, अपहरणकर्ता बने 'माँ-बाप'! अंश-अंशिका केस में मकान मालकिन का हैरान करने वाला खुलासा

अंश और अंशिका के अपहरण मामले में एक चौंकाने वाली और विचारणीय हकीकत सामने आई है। पिछले लगभग दो हफ्तों से जिस मासूम भाई-बहन के लिए पूरा पुलिस प्रशासन, मीडिया, राजनीतिक दल और आम जनता जमीन-आसमान एक कर रही थी, वे बच्चे आखिरकार रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सकुशल बरामद हो गए। लेकिन जिस घर से उनकी रिकवरी हुई, उस घर की मालकिन ने जो खुलासा किया, वह सबको हैरान कर रहा है।मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता दंपति एक पुरुष और महिला करीब 10-12 दिन पहले ही उनके यहां आए थे।
Follow us on WhatsApp