जैक ने फिर बढ़ाया मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क, दो साल में 40% तक महंगी हुई परीक्षा!
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा शुल्क में 120 रुपये की बढ़ोतरी की है। लगातार दूसरे साल हुई इस वृद्धि के बाद पिछले दो वर्षों में अलग-अलग श्रेणियों के परीक्षा शुल्क में करीब 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है। परीक्षा फॉर्म 12 नवंबर से जमा होंगे। जानिए मैट्रिक और इंटर की नई फीस, आवेदन की तारीख और शुल्क वृद्धि पर उठ रहे सवाल।