जामताड़ा : वोट काटो का आदेश देते हैं... फिर चुनाव आयोग का चुम्मा लेते हैं?- इरफान अंसारी
जामताड़ा के गांधी चौक पर SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में पारदर्शिता बरतने और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की। धरने में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी पहुंचे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग उठाई।