जसोबा दिवाली मेले का समापन, झारखंडी कला-संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक || livelagatar news ||
जसोबा दिवाली मेले के अंतिम दिन आयोजकों ने मेले की सफलता, लोगों की भागीदारी और स्टॉलों पर हुई अच्छी बिक्री पर खुशी जाहिर की। मेले में बनाए गए आदिवासी गांव की थीम वाले हिस्से में सोहराय कला, मिट्टी के काम, पारंपरिक खानपान और साल के पत्तों से जुड़ी परंपराओं को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और बड़ों तक झारखंड की समृद्ध कला-संस्कृति और पुरानी परंपराओं की जानकारी पहुंचाना रहा।