झारखंड में नेताओं का मेला! 2 महीने में शिवराज सिंह चौहान और राहुल गांधी की दस्तक || livelagatar news
झारखंड की सियासत में अगले दो महीने राजनीतिक हलचल से भरे रहने वाले हैं। अक्टूबर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रांची दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जबकि नवंबर के पहले सप्ताह में राहुल गांधी के झारखंड दौरे की तैयारी है। शिवराज सिंह चौहान कृषि अनुसंधान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं राहुल गांधी खूंटी में पांचवीं अनुसूची और PESA से जुड़े मुद्दों पर पारंपरिक ग्राम प्रधानों से संवाद तथा रांची में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दोनों नेताओं के प्रस्तावित दौरों को लेकर झारखंड की राजनीति में चर्चा तेज है।