के.राजू का मिशन दलित! भादो बाद झारखंड कांग्रेस में बरसात! कई बड़े दलित-आदिवासी चेहरों की एंट्री!
के.राजू का मिशन दलित! भादो बाद झारखंड कांग्रेस में बरसात! कई बड़े दलित- आदिवासी चेहरों की एंट्री! झारखंड कांग्रेस प्रभारी के रुप में पदभार ग्रहण करते ही के. राजू की रणनीति दलित समुदाय को कांग्रेस में एक बार फिर से मजबूती के साथ जोड़ने की रही है, अब झारखंड कांग्रेस इसी दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है, दावा किया जा रहा कि झारखंड कांग्रेस में कई ऐसे दलित चेहरों की एंट्री या वापसी होने जा रही है, जो विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव तक लड़ चुके हैं, इसमें कई लोंगों को सफलता भी मिली थी, लेकिन आज वे गुमनामी के शिकार है. ये चेहरे पलामू, कोल्हान, संताल, कोडरमा, उतरी छोटानागुपर से लेकर दक्षिण छोटानागपुर से है, दावा किया जा रहा कि भादो खत्म होते ही ये सभी चेहरे कांग्रेस में होगें.