Search

अग्निवीर पर पूर्व मंत्री व पूर्व गृह सचिव आरके सिंह को सुनें || livelagatar news ||

अग्निवीर योजना पर आरके सिंह का तीखा हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने अग्निवीर योजना के मौजूदा स्वरूप पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा और उसके बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना से बाहर करने की व्यवस्था से सैनिकों के बीच आपसी भाईचारे, भरोसे और मनोबल पर असर पड़ सकता है। आरके सिंह का तर्क है कि सेना की ताकत सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि बटालियन के भीतर मजबूत रिश्तों, अनुभव और सैनिकों के मनोबल से बनती है। उन्होंने अग्निवीर योजना को राष्ट्रहित और सेना के हित के अनुकूल नहीं बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि सेना में जवानों की सेवा अवधि 12 से 15 साल रखी जाए और उसके बाद उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में समायोजित किया जाए। उनके मुताबिक, इससे सेना को अनुभवी जवान मिलेंगे और पेंशन का बोझ भी कम किया जा सकेगा।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही