Search

जंगलों में पनपा प्यार, ओपन जेल में हुई शादी! पूर्व नक्सली सुरेश और सोमवारी बने जीवनसाथी

झारखंड के हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और सोमवारी हेम्ब्रम की शादी का समारोह आयोजित किया गया। दोनों का अतीत नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहा है और जंगलों में साथ रहने के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बने थे। पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित समारोह में पुलिसकर्मी बाराती बने। जानकारी के मुताबिक, दोनों कानूनी रूप से मार्च में ही शादी कर चुके थे। सुरेश सिंह मुंडा माओवादी संगठन में जोनल कमांडर रहा था और उसने एक मार्च 2022 को आत्मसमर्पण किया था। देखिए जंगलों से शुरू हुई इस प्रेम कहानी और नई जिंदगी की शुरुआत की पूरी रिपोर्ट।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही