जयराम से प्यार, इरफान पर वार! हेमंत का किला ध्वस्त करने का भाजपा का मास्टर प्लान || livelagatar
टाइगर जयराम महतो और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच भाजपा नेता रमाकांत महतो के बयान ने झारखंड की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने जयराम महतो को सिर्फ कुड़मी समाज का नेता मानने के बजाय पूरे झारखंड का नेता बताया है।
वहीं, रमाकांत महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए इसे अब तक की सबसे निकम्मी सरकार बताया और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को 'झूठ का खजाना' करार दिया।
आखिर भाजपा नेता के इस बयान के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा जयराम महतो को व्यापक झारखंडी राजनीति के चेहरे के रूप में देख रही है? क्या 2029 के चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण की जमीन तैयार हो रही है?
इन्हीं सवालों का विश्लेषण देखिए Live Lagatar के इस खास वीडियो में।