Search

हजारीबाग जमीन विवाद में सरकार का बड़ा फैसला, 50 डिसमिल जमीन होगी वापस?

हजारीबाग में खास महल की 50 डिसमिल जमीन को वापस लेने के प्रस्ताव पर झारखंड सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह जमीन पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और तत्कालीन विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े विवाद में चर्चा में रही है। प्रशासन की पुरानी फाइल में दोनों के नाम का उल्लेख करते हुए जमीन पर निर्माण कार्य कराए जाने की बात दर्ज है। भू-राजस्व विभाग ने हजारीबाग के उपायुक्त को जमीन के पुनर्ग्रहण की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब तक जमीन को सरकारी कब्जे में वापस लेता है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही