हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रदीप साव और उदय साव के घर छापेमारी || livelagatar news ||
हजारीबाग में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने फेक करेंसी से जुड़े कथित मामले में दो ठिकानों पर छापेमारी की है। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू बाबा पथ स्थित सुभाष बारला मार्ग पर एनआईए की सात सदस्यीय टीम ने प्रदीप साव और उदय साव के घरों पर सुबह करीब 3 बजे दबिश दी। लगभग सात घंटे तक चली इस कार्रवाई में टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक प्रिंटर मशीन जब्त की है, जिसे अपने साथ रांची ले गई। छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौजूद रही। हालांकि, फेक करेंसी से मामले के जुड़े होने की आधिकारिक पुष्टि एनआईए की ओर से नहीं की गई है।