मधु कोड़ा केस में 60 करोड़ की संपत्ति पर बड़ा फैसला, ED की जब्ती बरकरार! || livelagatar news ||
मधु कोड़ा कांड में मुंबई के माटुंगा स्थित Babylon Building के 10 फ्लैटों को लेकर SAFEMA ट्रिब्यूनल ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 60 करोड़ रुपये बाजार मूल्य वाली इन संपत्तियों को ED ने जब्त किया था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इन फ्लैटों को मुक्त कराने के लिए ट्रिब्यूनल में अपील की थी। बैंक का कहना था कि 30 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली के लिए संपत्तियों की नीलामी जरूरी है। लेकिन ट्रिब्यूनल ने जब्ती से मुक्त करने की मांग खारिज कर दी। साथ ही ED की कार्रवाई पर अहम टिप्पणी करते हुए बैंक को PMLA कोर्ट में अपना दावा पेश करने का निर्देश दिया। देखिए मधु कोड़ा कांड, 30 करोड़ के कर्ज और 60 करोड़ की संपत्ति से जुड़ी पूरी कहानी।