Search

नाबालिग की आड़ में सियासत का खेल! अभिषेक भारती मुजरिम और भूषण बाड़ा सत्ता का "भूषण" || livelagatar

नाबालिग की आड़ में सियासत का खेल! अभिषेक भारती मुजरिम और भूषण बाड़ा सत्ता का "भूषण. सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पॉक्सो केस में नया मोड़ आ गया है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग ने कोर्ट में दर्ज बयान में प्राथमिकी के आरोपों का समर्थन नहीं किया है। वहीं, नाबालिग के दादा की ओर से सिमडेगा के पाकरटांड़ थाने में दो लोगों के खिलाफ अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक तरफ रांची के विधानसभा थाने में विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज है, तो दूसरी तरफ सिमडेगा में अपहरण, धमकी और दबाव बनाने के आरोपों में FIR हुई है। ऐसे में सवाल है कि अब पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी? क्या विधायक को राहत मिलेगी या मामले में नया कानूनी मोड़ आएगा? इस पूरे घटनाक्रम, दोनों FIR और संभावित कानूनी पहलुओं को समझिए Lagatar Desk की इस रिपोर्ट में। नोट: अदालत में बयान बदलने या प्राथमिकी के आरोपों का समर्थन नहीं करने से मामला अपने आप खत्म नहीं होता। अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही निकलेगा।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही