झारखंड में फिर छात्र आंदोलन की तैयारी! कुणाल ने बताया उलगुलान 2.0 का पूरा प्लान || livelagatar
झारखंड में छात्र आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ने की तैयारी में है। 26 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सरकार ने छात्रों को दो महीने का समय दिया था, लेकिन परीक्षा सुधार, जेपीएससी-जेएसएससी की व्यवस्था और नियुक्तियों को लेकर सवाल अब भी बरकरार हैं। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छठ के बाद पांचों प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। क्या इसके बाद शुरू होगा उलगुलान 2.0? आंदोलन की अगली रणनीति क्या होगी? इन तमाम मुद्दों पर हमारे संवाददाता श्याम सुंदर सिंह ने रिफॉर्म मंच के कुणाल से खास बातचीत की। देखिए पूरी बातचीत।