Search

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली की तैयारी, तिरंगे के रंगों में सजा रामलीला मैदान

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को INDIA गठबंधन की विशाल महारैली होने जा रही है। रैली को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। तिरंगे के तीन रंगों में हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं। इस महारैली के जरिए विपक्ष वोट चोरी, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और SIR की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाने की तैयारी में है। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस रैली में झारखंड से भी कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। अब देखना होगा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में कितनी भीड़ जुटती है और विपक्ष अपनी कितनी ताकत दिखा पाता है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही