Search

झारखंड में मठ-मंदिरों की सुरक्षा पर उठे सवाल, महंत विजयानंद दास ने संतों से की एकजुटता की अपील

झारखंड में मठ-मंदिरों की सुरक्षा, संतों की संपत्ति की रक्षा और धार्मिक संस्थानों के पंजीकरण का मुद्दा चर्चा में है। हजारीबाग के महंत विजयानंद दास ने संत समाज से एकजुट होकर मठ-मंदिरों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने मठ-मंदिरों की संपत्ति पर कथित कब्जे, संतों की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर चिंता जताई। महंत विजयानंद दास के मुताबिक, आगामी महीने वाराणसी में होने वाली संतों की बैठक में झारखंड के मठ-मंदिरों के विधिसम्मत पंजीकरण को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने धार्मिक संस्थानों के दस्तावेज व्यवस्थित रखने और संपत्ति का रिकॉर्ड सुरक्षित करने पर भी जोर दिया।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही