देवघर पहुंचे रघुवर दास, बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका मत्था || livelagatar news ||
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर राज्य और देश के लोगों के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की। रघुवर दास ने झारखंड से आसुरी शक्तियों के विनाश की प्रार्थना भी की। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण दास समेत कई लोग मौजूद रहे।