Search

रांची- CJP की तीन बड़ी मांगें, गणेश कुमार के इस्तीफे से SIR पर रोक तक, 28 से आंदोलन || livelagatar

रांची के प्रेस क्लब में CJP की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। संगठन ने गणेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक और 2023 के उस एक्ट को वापस लेने की मांग की, जिसके बारे में संगठन का दावा है कि इससे मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अधिक अधिकार मिले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 28 तारीख से देशभर में आंदोलन शुरू करने की तैयारी है और अलग-अलग राज्यों में लोगों को जोड़ने की बात कही गई है। CJP के रांची लोकसभा प्रभारी और झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता ईशान कुमार शाह ने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाए रखेगा।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही