रांची : निशा भगत से लेकर पत्रकार पर केस तक… भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! || livelagatar news
रांची में भाजपा ने निशा भगत मामले, सिमडेगा विधायक पर नाबालिग युवती के शोषण के आरोप और पत्रकार के खिलाफ कथित फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में लोकभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने तीनों मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी का आरोप है कि पत्रकारों की आवाज दबाने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग करेगा।