रांची : यूज एंड थ्रो वाली पॉलिटिक्स का शिकार हुई निशा भगत! भाजपा के बहकावे में "बहक" गई सरना बेटी?
यूज एंड थ्रो वाली पॉलिटिक्स का शिकार हुई निशा भगत! भाजपा के बहकावे में "बहक" गई सरना बेटी?
झारखंड की सियासत में इन दिनों निशा भगत सुर्खियों में है, हेमंत सरकार की ओर से पूरे मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा जा चुका है, तो दूसरी ओर भाजपा झारखंड बंद का आह्रवान कर रही है.
इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की एंट्री भी हो चुकी है, यानि मामला पूरा हाई प्रोफाईल हो चुका है, इस बीच आदिवासी समाज की ओर से निशा भगत के पीछे भाजपा की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं, निशा उरांव को भी इस विवाद में खिंचा रहा है, आदिवासी समाज का दावा है कि भाजपा अपने राजनीति के लिए सरना समाज के युवाओं को बहकाता है, डिलिस्टिंग और धर्मान्तरण को एक सियासी मुद्दा बनाने के लिए उसका इस्तेमाल करता है. लेकिन जब बात नहीं बनती तो फिर उसे बीच मंझधार में छोड़ दिया जाता है. आज इसी मुद्दे पर आदिवासी मुद्दों पर काम करती रही प्रिया मुंडा के साथ Live lagatar ने खास बातचीत की है.