रांची : 1 जनवरी से बंद होगा रांची रेलवे स्टेशन का नॉर्थ गेट, दक्षिणी गेट से होगी एंट्री
रांची रेलवे स्टेशन का नॉर्थ गेट 1 जनवरी से बंद होने जा रहा है। इसके बाद यात्रियों को स्टेशन आने-जाने के लिए दक्षिणी गेट का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे के इस फैसले से जहां यात्रियों को परेशानी होने की आशंका है, वहीं नॉर्थ गेट के आसपास दुकान चलाने वाले कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि गेट बंद होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा। अब सवाल है कि रेलवे के इस फैसले से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी या उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी?