Search

रांची : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रांची, कांग्रेस ने घेरा चुनाव आयोग कार्यालय

रांची में SIR और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची में पारदर्शिता को लेकर कई आरोप लगाए। प्रदर्शन में राधाकृष्ण किशोर, राजेश कच्छप, सुबोधकांत सहाय, एमडी. तौसीफ और बंधु तिर्की समेत कई नेताओं ने अपनी बातें रखीं। नेताओं ने दावा किया कि पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित हो रहे हैं और इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही