संतोष कुमार का ड्रामा: जेल के बयान से मुकरा, ईडी अधिकारियों पर ही FIR दर्ज कराई
झारखंड के पेयजल घोटाले में नया ट्विस्ट आया है, जहां मुख्य आरोपी क्लर्क संतोष कुमार ने जांच एजेंसी ईडी के सामने अपना पुराना बयान पलट दिया है। मालूम हो कि संतोष कुमार पर आरोप है कि उसने फर्जी कंपनियां बनाकर पेयजल विभाग से 23 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की। बता दें, ईडी ने पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया और आरोप पत्र दाखिल किया। इधर जेल में ईडी की पूछताछ में संतोष ने बड़े अफसरों और इंजीनियरों के नाम लिए थे, जिसके आधार पर आगे जांच चली। और फिर अचानक 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे संतोष ने अचानक अपना पुराना बयान ठुकरा दिया। वह घोटाले से जुड़ी किसी भी जानकारी से इनकार करने लगा।
