बीजेपी की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का निधन, झारखंड बीजेपी में शोक की लहर || livelagatar news ||
झारखंड बीजेपी की वरिष्ठ नेता और सिमडेगा की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बीजेपी और पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए महिला सशक्तिकरण, आदिवासी समाज और पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। रामरेखा धाम के पर्यटन विकास में उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया गया।