झारखंड स्थापना दिवस पर इस बार अलग तैयारी! 28 नवंबर को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह || livelagatar
झारखंड स्थापना दिवस को लेकर इस बार राज्य सरकार ने खास तैयारी की है। 15 नवंबर से 28 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। ‘रन फॉर स्वच्छता’ अभियान के साथ शुरुआत होगी और 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित करने की योजना है। इस आयोजन में विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और नई घोषणाएं हो सकती हैं। वहीं बीजेपी ने भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और आदिवासियों के अधिकार को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।