गिरिडीह उपचुनाव से पहले झारखंड की सियासत में हलचल, जयराम महतो को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?
झारखंड में गिरिडीह उपचुनाव की संभावनाओं के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो की रणनीति को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। क्या जेएलकेएम गिरिडीह उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा या कोई अलग रणनीति अपनाएगा? वहीं, जयराम महतो और बीजेपी नेताओं के बीच कथित संपर्कों को लेकर भी राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सवाल है कि गिरिडीह उपचुनाव में जेएलकेएम का रुख क्या होगा और इसका दूसरे दलों के चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ेगा? देखिए खास रिपोर्ट, LIVE LAGATAR पर।