Search

'BJP की औकात नहीं कि इरफान अंसारी को भगा दे', विरोध पर मंत्री का जवाब

जामताड़ा में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों के विरोध को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विरोध की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे बीजेपी की इतनी औकात नहीं है कि वह इरफान अंसारी को भगा सके। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ बच्चे उनके सामने बोल रहे थे। मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने हादसे में घायल परिवार से बातचीत की है। दरअसल, पबिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 24 वर्षीय आकाश सोरेन की मौत हो गई थी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही