Search

JMM की सीट बचाने की चुनौती, BJP की वापसी की तैयारी… क्या JLKM बिगाड़ेगी खेल?

गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल तेज है। दिवंगत विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झामुमो के सामने सीट बचाने की चुनौती है, जबकि भाजपा वापसी की कोशिश में जुटी है। इस बीच जयराम महतो की पार्टी JLKM की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में JLKM को 10,787 वोट मिले थे, जबकि झामुमो और भाजपा के बीच जीत का अंतर 3,838 मतों का था। ऐसे में सवाल है कि क्या जयराम महतो किंगमेकर बनेंगे? क्या श्वेता शर्मा को सहानुभूति का लाभ मिलेगा और भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी? फिलहाल प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही