Search

91 दिनों से धरने पर नगड़ी के किसान, इन आदिवासी किसानों की आवाज कौन सुनेगा? || livelagatar news ||

रांची के नगड़ी में RIMS-2 के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना जारी है। किसानों का कहना है कि वे 21 जून 2026 से लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे धरना देने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें अखाड़ा या गांव के अंदर धरना देने को कहा गया। उनका कहना है कि जमीन चली गई तो खेती, आजीविका और करम पर्व की खुशियां भी प्रभावित होंगी। किसानों ने सरकार से बातचीत कर उनकी जमीन और मुआवजे से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की मांग की है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही