सिमडेगा में प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 धूमधाम से मनाया गया/ live lagatar news
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिमडेगा के ऐतिहासिक रामरेखा धाम में आयोजित प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025, भव्यता और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कई राज्यों से श्रद्धालु और पर्यटक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन और सटीक प्रबंधन ने एक शांतिपूर्ण, अनुशासित और यादगार राजकीय महोत्सव सुनिश्चित किया। जिले में पहली बार आयोजित इस महोत्सव में आस्था, संस्कृति, प्रकृति और प्रशासनिक कुशलता का अनूठा संगम देखने को मिला।
