गिरिडीह कॉलेज में छात्रों की भूख हड़ताल पर पहुंचे कुलपति, 14 दिनों में जांच पूरी करने का आश्वासन
गिरिडीह कॉलेज में छात्रों की भूख हड़ताल के बीच विश्वविद्यालय के कुलपति मौके पर पहुंचे। छात्रों की मांगों और शिकायतों को सुनने के बाद कुलपति ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 14 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सामने लाई जाएगी। कुलपति के आश्वासन के बाद अब छात्रों की नजर जांच के नतीजे पर है।